खेल

इंजरी के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल को मिली जगह

इंजरी के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल को मिली जगह

​मुंबई। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने चोटिल कोहली की जगह युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया है।

​विराट कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने के दौरान दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इस इंजरी के बढ़ने के कारण उनके सीरीज में खेलने पर पहले से ही संशय बना हुआ था। बता दें कि कोहली अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं।

​कोहली की फिटनेस पर चयन समिति का बयान

​शनिवार को बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कोहली की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि आईपीएल फाइनल को बीते अभी एक हफ्ते से भी कम समय हुआ है, इसलिए उनकी वापसी की कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं है। फिजियो की ओर से अभी कोई फाइनल रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक फिट हो सकते हैं।

​यशस्वी जायसवाल की टीम में वापसी

​कोहली की जगह टीम में शामिल किए गए बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना आखिरी वनडे 6 दिसंबर, 2025 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेला था। उस मैच में जायसवाल ने 121 गेंदों पर नाबाद 116 रन की शतकीय पारी खेली थी। यशस्वी अब तक खेले 4 वनडे मैचों में 171 रन बना चुके हैं।

​रोहित और हार्दिक के खेलने पर सस्पेंस, देना होगा फिटनेस टेस्ट

​अफगानिस्तान सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का खेलना उनके फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। दोनों ही खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 के दौरान चोटों से जूझना पड़ा था।

​हार्दिक पांड्या: पीठ की चोट के कारण आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर रहने वाले हार्दिक 2 जून से बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

​रोहित शर्मा: हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान रोहित शर्मा भी अगले दो-तीन दिनों में फिटनेस क्लीयरेंस के लिए सीओई में रिपोर्ट करेंगे।

​मुख्य चयनकर्ता ने साफ किया है कि दोनों सीनियर खिलाड़ियों के लिए सामान्य प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है और बोर्ड उनकी अंतिम फिटनेस क्लीयरेंस रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

​सीरीज का शेड्यूल

​भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन जून महीने में होना है:

​पहला वनडे: 13 जून

​दूसला वनडे: 17 जून

​तीसरा वनडे: 20 जून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *