टेक-ऑटो

F1 India Return: BIC पर Adani का बड़ा दांव, करण अदानी ने कहा- ‘मैं पर्सनली लगा हूं, भारत में F1 लाने की प्लानिंग!’

F1 India Return: BIC पर Adani का बड़ा दांव, करण अदानी ने कहा- ‘मैं पर्सनली लगा हूं, भारत में F1 लाने की प्लानिंग!’

फॉर्मूला 1 (F1) भारत में वापसी की चर्चा फिर तेज हो गई है। अडानी ग्रुप ने बुध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) को फिर से F1 रेस के लिए तैयार करने की योजना बनाई है। अडानी के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदानी ने खुद इसकी पुष्टि की है और कहा कि वे पर्सनली इस प्रोजेक्ट में लगे हुए हैं। यह खबर तब आई है जब अडानी ग्रुप ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) का अधिग्रहण किया है, जो जयपी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है और BIC की मालिक है।

करण अदानी ने ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) के 70वें फाउंडेशन डे पर कहा:

“मैं बहुत एक्साइटेड हूं… बुध सर्किट डील का हिस्सा है। मैं पर्सनली F1 को भारत वापस लाने में लगा हूं। भारत में बहुत पोटेंशियल है, F1 का फॉलोइंग बहुत बड़ा है।”

उन्होंने आगे कहा कि वे 2000 से F1 फॉलो कर रहे हैं और भारत ग्लोबल इवेंट्स में बेंचमार्क सेट कर सकता है। अडानी का मानना है कि भारत की इमेज सुधर चुकी है और F1 जैसे इवेंट देश की हेरिटेज को शोकेस कर सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?

BIC ने 2011, 2012 और 2013 में भारतीय ग्रां प्री होस्ट किया था, लेकिन टैक्स डिस्प्यूट (उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे एंटरटेनमेंट माना, स्पोर्ट नहीं) की वजह से 2014 से बंद हो गया।

नवंबर 2025 में अडानी ग्रुप ने JAL के लिए 14,535 करोड़ रुपये की बोली लगाकर जीत हासिल की, जिसमें BIC शामिल है।

सरकारी स्तर पर भी मूवमेंट है: स्पोर्ट्स मिनिस्टर मनसुख मंडाविया ने हाल ही में BIC का दौरा किया और यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के साथ चर्चा की। सरकार टैक्स और रेगुलेटरी इश्यू सॉल्व करने पर काम कर रही है।

अडानी का प्लान: सर्किट को अपग्रेड करना, F1 के साथ बातचीत करना और भारत को F1 कैलेंडर में वापस लाना।

कितना संभव है वापसी?

ट्रैक अभी भी FIA स्टैंडर्ड्स पर है, लेकिन अपग्रेड और F1 फीस (हाई होस्टिंग फीस) की जरूरत होगी।

भारत में F1 फैनबेस बड़ा है (खासकर युवाओं में), लेकिन पिछले बार टिकट और इंफ्रास्ट्रक्चर इश्यू थे।

अगर सब कुछ स्मूथ रहा तो 2027 या 2028 से भारतीय ग्रां प्री वापस आ सकता है।

फैंस के लिए यह बड़ी खबर है! क्या आप चाहते हैं कि F1 भारत वापस आए? BIC पर अडानी का यह दांव मोटरस्पोर्ट लवर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *