टेक-ऑटो

गूगल पर ’67’ टाइप करते ही स्क्रीन क्यों हिलती है? मजाक नहीं, ये है असली राज

गूगल पर ’67’ टाइप करते ही स्क्रीन क्यों हिलती है? मजाक नहीं, ये है असली राज

इंटरनेट पर इन दिनों एक ट्रिक वायरल हो रही है – गूगल सर्च बार में सिर्फ 67 या 6-7 टाइप करके एंटर दबाओ, तो पूरा रिजल्ट पेज कुछ सेकंड के लिए हिलने-डुलने लगता है। कई यूजर्स घबरा गए कि फोन या लैपटॉप में कोई टेक्निकल प्रॉब्लम तो नहीं आ गई? कोई बोला वायरस आ गया, कोई बोला स्क्रीन खराब हो गई। लेकिन सच कुछ और है!

ये कोई खामी नहीं, गूगल का मजेदार ‘ईस्टर एग’ है

गूगल समय-समय पर अपने सर्च इंजन में ऐसे छुपे हुए सरप्राइज फीचर्स (Easter Eggs) जोड़ता रहता है, जो यूजर्स को एंटरटेन करने के लिए होते हैं। ’67’ वाला शेक इफेक्ट भी ऐसा ही एक फीचर है। ये 2025 का सबसे वायरल मीम ‘6-7′ (या ’67’) से इंस्पायर्ड है।

मीम की कहानी: ये ट्रेंड फिलाडेल्फिया रैपर Skrilla के गाने ‘Doot Doot (6 7)’ से शुरू हुआ। इसमें लोग हाथ ऊपर-नीचे करके एक जेस्टचर करते हैं, जैसे कुछ ‘वेट’ कर रहे हों (palms up-down motion)। NBA प्लेयर LaMelo Ball (6 फीट 7 इंच लंबा) से भी जुड़ा। इसका कोई फिक्स्ड मतलब नहीं – बस एक नॉनसेंस वाइब है, जो TikTok, Instagram और रील्स पर छा गया। Dictionary.com ने इसे 2025 का ‘Word of the Year’ तक घोषित कर दिया!

गूगल ने क्यों जोड़ा?: गूगल इस मीम के हैंड जेस्टचर को कॉपी करके स्क्रीन को हल्का शेक देता है। जैसे पेज खुद ‘6-7’ कर रहा हो! ये दिसंबर 2025 में ऐड किया गया और जल्दी वायरल हो गया।

खुद ट्राय कैसे करें?

गूगल ओपन करें (मोबाइल या डेस्कटॉप पर)।

सर्च बार में 67 या 6-7 टाइप करें।

एंटर दबाएं – पेज लोड होते ही स्क्रीन हिलेगी (कुछ सेकंड्स) और फिर नॉर्मल हो जाएगी।

अगर नहीं रुके तो पेज रिफ्रेश कर लें।

ये पूरी तरह सेफ है – कोई वायरस या प्रॉब्लम नहीं। गूगल के पुराने ईस्टर एग्स जैसे “do a barrel roll” (पेज घूमता है) या “askew” (पेज टेढ़ा हो जाता है) की तरह ही मजा है।

तो अगली बार बोर हो रहे हों, तो ट्राय करके दोस्तों को सरप्राइज करें। गूगल भी मीम कल्चर का हिस्सा बन गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *