14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 84 गेंदों में 190 रन, एबी डिविलियर्स का सबसे तेज 150 का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा!
14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 84 गेंदों में 190 रन, एबी डिविलियर्स का सबसे तेज 150 का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा!
रांची। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले दिन जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शतक ठोके, वहीं बिहार के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सबको पीछे छोड़ दिया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ प्लेट ग्रुप मैच में वैभव ने सिर्फ 84 गेंदों में 190 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे। स्ट्राइक रेट रहा 226.19! इस पारी से बिहार ने 50 ओवर में 574/6 का स्कोर खड़ा कर लिस्ट A क्रिकेट का सबसे बड़ा टीम टोटल बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया।
रिकॉर्ड्स की झड़ी:
सबसे तेज 150: वैभव ने महज 59 गेंदों में 150 रन पूरे किए, जो लिस्ट A क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम था (64 गेंदें, 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ)।
सबसे कम उम्र के लिस्ट A सेंचुरियन: वैभव (14 साल 272 दिन) ने 36 गेंदों में शतक जड़कर पाकिस्तान के जाहूर इलाही (15 साल 209 दिन, 1986) का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
वैभव का शतक भारतीयों में दूसरा सबसे तेज (36 गेंदें), अनमोलप्रीत सिंह (35 गेंदें) के बाद।
बिहार का 574/6 लिस्ट A का सबसे बड़ा स्कोर, तमिलनाडु के 506/2 को पीछे छोड़ा।
वैभव दोहरा शतक से सिर्फ 10 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी ने क्रिकेट जगत को हिला दिया। बिहार ने मैच 397 रनों से जीता। वैभव IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं और U19 में भी कमाल दिखा चुके हैं। यह प्रदर्शन न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ा संकेत है – भारतीय क्रिकेट का नया सुपरस्टार उभर रहा है!
