खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की 17 साल बाद वतन वापसी: क्या बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM?
खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की 17 साल बाद वतन वापसी: क्या बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM?
ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) चेयरपर्सन खालिदा जिया के बड़े बेटे तारिक रहमान 17 साल के निर्वासन के बाद कल (25 दिसंबर 2025) वतन लौट रहे हैं। लंदन से निर्वासित जीवन जी रहे तारिक रहमान बीएनपी के कार्यवाहक चेयरमैन हैं और पार्टी उन्हें ‘क्राउन प्रिंस’ कहती है। उनकी वापसी फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनावों से ठीक पहले हो रही है, जिससे बांग्लादेश की सियासत में भूचाल आ गया है। बीएनपी ने लाखों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत की तैयारी की है, जबकि अंतरिम सरकार ने सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया है।
वापसी की डिटेल्स:
तारिक रहमान अपनी पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान और बेटी जैमा रहमान के साथ बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट से ढाका पहुंचेंगे। सुबह करीब 12 बजे एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद वे सीधे रिसेप्शन में जाएंगे, जहां संक्षिप्त भाषण देंगे। फिर अस्पताल में अपनी बीमार मां खालिदा जिया से मिलेंगे। अगले दिन वे पिता जिया-उर-रहमान की कब्र पर जाएंगे। बीएनपी का दावा है कि 50 लाख से ज्यादा समर्थक स्वागत में जुटेंगे।
क्यों लौट रहे हैं तारिक?
खालिदा जिया गंभीर रूप से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती।
शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद उनके खिलाफ सारे केस खत्म हो गए।
फरवरी 2026 चुनावों में बीएनपी मजबूत स्थिति में है (आवामी लीग बैन), और तारिक पार्टी का चेहरा बनकर चुनाव लड़ेंगे।
वे बोगरा-6 सीट से नामांकन दाखिल करेंगे।
क्या बन सकते हैं अगले PM?
हां, मजबूत संभावना है। सर्वे में बीएनपी सबसे आगे है। तारिक को पार्टी का राजनीतिक वारिस माना जाता है। वे लोकतंत्र बहाली और ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ नीति पर जोर दे रहे हैं। हालांकि, भ्रष्टाचार के पुराने आरोप और इस्लामिस्ट ग्रुप्स की चुनौती बाधा बन सकती है। अंतरिम सरकार (मुहम्मद यूनुस) ने चुनाव कराने का वादा किया है। तारिक की वापसी बांग्लादेश की सियासत की दिशा बदल सकती है – क्या वे PM बनेंगे, फरवरी का चुनाव फैसला करेगा!
