मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड

मुंबई, 18 दिसंबर 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सुबह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमों ने शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित आलीशान घर पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई उनके रेस्टोरेंट चेन ‘बैस्टियन’ से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित टैक्स अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई है।

आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें सुबह से ही शिल्पा के घर और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं। यह रेड कल हुई कार्रवाइयों का जारी हिस्सा मानी जा रही है, जब विभाग ने मुंबई के दादर और बेंगलुरु में बैस्टियन रेस्टोरेंट्स पर भी छापे मारे थे।

यह मामला शिल्पा शेट्टी की को-ओनरशिप वाली बैस्टियन हॉस्पिटैलिटी कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है। शिल्पा ने 2019 में इस वेंचर में निवेश किया था और उनकी इसमें काफी हिस्सेदारी है। इसके अलावा, शिल्पा और राज कुंद्रा पर मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने एक व्यापारी को 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस केस में हाल ही में धारा 420 भी जोड़ी गई है।

शिल्पा शेट्टी ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं और मामला हाई कोर्ट में लंबित है। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने की बात भी कही।

जांच अभी जारी है और आगे के अपडेट का इंतजार है। इस घटना से बॉलीवुड और बिजनेस जगत में हलचल मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *