खेल

इतना पैसा अगर भारतीय खिलाड़ियों के विकास पर लगता तो…’: मेसी के GOAT टूर पर अभिनव बिंद्रा ने जताई नाराजगी

इतना पैसा अगर भारतीय खिलाड़ियों के विकास पर लगता तो…’: मेसी के GOAT टूर पर अभिनव बिंद्रा ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली, 15 दिसंबर 2025: अर्जेंटीना के फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेसी के भारत दौरे ‘GOAT टूर 2025’ ने पूरे देश में हलचल मचा रखी है। कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में मीट-एंड-ग्रीट, सेलिब्रिटी इवेंट्स और फैन इंटरैक्शन से भरा यह टूर करोड़ों रुपये का है। लेकिन इसी बीच ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने इस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इतना पैसा और ऊर्जा अगर खेल की जड़ों को मजबूत करने में लगती तो भारत की स्पोर्टिंग कल्चर कितनी मजबूत हो जाती।

बिंद्रा ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें मेसी की तारीफ तो की लेकिन टूर की अराजकता और खर्च पर ‘शांत उदासी’ जताई। उन्होंने लिखा, “मेसी जैसे आइकॉन से प्रेरणा मिलती है, लेकिन क्या हम खेल संस्कृति बना रहे हैं या सिर्फ सितारों का जश्न मना रहे हैं? करोड़ों रुपये फोटो और क्षणिक मुलाकातों पर खर्च हो रहे हैं। अगर इसका एक हिस्सा भी ग्रासरूट्स स्तर पर लगता – मैदान, कोच, युवा कार्यक्रम – तो कहीं कोई बच्चा अपना सपना जी रहा होता।”

कोलकाता में टूर की शुरुआत ही विवादों से हुई, जहां फैंस ने महंगे टिकट लेकर भी मेसी की झलक नहीं पाई और स्टेडियम में तोड़फोड़ की। हैदराबाद और मुंबई में सचिन तेंदुलकर, सुनील छेत्री जैसे सितारों से मुलाकात हुई, लेकिन दिल्ली में आज क्लोज्ड इवेंट्स हैं। बिंद्रा का कहना है कि ऐसे इवेंट्स से प्रेरणा मिलती है, लेकिन असली सम्मान तब जब भारत में हर बच्चे को खेलने का मौका मिले।

विनेश फोगाट ने भी बिंद्रा का समर्थन किया। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को ओलंपिक मेडल्स बढ़ाने हैं तो ग्रासरूट्स पर फोकस जरूरी। मेसी का टूर आज दिल्ली में खत्म होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *