मनोरंजन

भारती सिंह की मेटर्निटी फोटोज ने मचाया तहलका: ब्लू फ्लोरल ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर बोलीं – ‘दूसरा बेबी लिंबाचिया जल्द आ रहा है!’

भारती सिंह की मेटर्निटी फोटोज ने मचाया तहलका: ब्लू फ्लोरल ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर बोलीं – ‘दूसरा बेबी लिंबाचिया जल्द आ रहा है!’

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपने दूसरे बेबी की खुशी में डूबी हुई हैं। आज उन्होंने सोशल मीडिया पर मेटर्निटी फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा – “दूसरा बेबी लिंबाचिया जल्द आ रहा है 🤰💙 बहुत जल्द मिलते हैं हम तीनों!” ब्लू फ्लोरल गाउन में भारती का प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बनता है। फोटोज में वे बेबी बंप को प्यार से सहलाती और स्माइल करती दिख रही हैं।

फोटोज शेयर होते ही लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। रुबीना दिलैक ने लिखा, “बधाई हो लल्ला की मम्मा 🤗”, अली गोनी ने “गोला का छोटा भाई या बहन 😍”, ईशा सिंह ने “सुपर मॉम 💪”, निमृत आहलूवालिया ने “कितनी प्यारी लग रही हो दीदी 🤰💙” लिखा। फैंस भी बधाई और दुआएं दे रहे हैं – कोई लिख रहा है “भगवान बेटी दे”, तो कोई “गोला को छोटी बहन मिले”।

भारती लंबे समय से दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही थीं और हमेशा खुलकर कहती रही हैं कि वे बेटी चाहती हैं। विदेश ट्रिप के दौरान अपने व्लॉग में उन्होंने जेंडर-न्यूट्रल शॉपिंग भी दिखाई थी – “चाहे लड़का हो या लड़की, दोनों के लिए तैयार हूं, लेकिन दिल में बेटी की ख्वाहिश है।”

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट भी उन्होंने बेहद खास तरीके से किया था। स्विट्जरलैंड की ट्रिप पर भारती-हर्ष ने क्यूट वीडियो डाला था जिसमें गोला (उनका बेटा) “मैं बड़ा भाई बनने वाला हूं” वाला बोर्ड पकड़े दिखा। उस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

अभी भारती ‘लाफ्टर चीफ्स सीजन 3’ की शूटिंग भी कर रही हैं और प्रेग्नेंसी में भी अपनी एनर्जी से सबको हंसाती रहती हैं। फैंस तो बस यही दुआ कर रहे हैं कि इस बार कॉमेडी क्वीन की गोद हंसती-खेलती बेटी से भर जाए।

जल्द ही लिंबाचिया फैमिली में नया मेहमान आने वाला है। बधाई हो भारती-हर्ष और छोटे गोला को!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *