भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी घोषित, 42 को दिए दायित्व
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड में संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभागों में कुल 42 नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें दीप्ति रावत भारद्वाज, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा विधायक आशा नौटियाल व डॉ.स्वराज विद्वान को प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपिका बोहरा और नेहा जोशी को प्रदेश मंत्री बनाया है। वहीं, मनवीर चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया है। रुचि चौहान भट्ट नई महिला मोर्चा अध्यक्ष होंगी। 42 पदाधिकारियों में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री, छह मोर्चों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
यहां देखें पूरी सूची

