राजनीति

IND-PAK मैच के चलते AIMIM दिल्ली चीफ शोएब जमई को पुलिस ने हिरासत में लिया

AIMIM दिल्ली चीफ शोएब जमई को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने की वजह भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ी है। दरअसल दुबई में हो रहे भारत-पाक मैच का देश के तमाम दलों ने विरोध किया है। इसका विरोध AIMIM पार्टी के दिल्ली चीफ ने भी किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से इस मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने और स्क्रीन बंद कराने की बात कही थी।

AIMIM के प्रेसीडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने इस क्रिकेट मैच का खुलकर विरोध किया है। इसी क्रम में AIMIM दिल्ली चीफ शोएब जमई ने एक्स पर अपने समर्थकों को ट्वीट करके इस मैच का विरोध करने को कहा था। ट्वीट में लिखा था- AIMIM दिल्ली आज रात भारत-पाक मैच के किसी भी पब्लिक स्क्रीनिंग में बाधा डाल सकती है। पहलगाम के शहीदों का मज़ाक उड़ाने वाली भाजपा को शर्म आनी चाहिए। “जंग और मैच एक साथ नहीं चलेगा”

अपने एक ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा- हमारे कार्यकर्ता कानून के दायरे में और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की हिंसा या अव्यवस्था न फैले, दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। जानकारी सामने आई है कि भारत-पाक मैच की समाप्ति तक उन्हें पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें फ्री कर दिया जाएगा।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि पाकिस्तान से क्रिकेट मैच खेल रहे हैं। अगर तुम्हारी बेटी मर जाती तो तुम खेलते। तुम्हारी चार दिन की बेटी, जिसके हाथ की मेहँदी नहीं उतरी अगर वो मर जाती तो क्रिकेट मैच खेलते। ओवैसी ने कहा- देशभक्ति की बात करने वालों चुल्लू भर पानी में डूब मरो। जब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता। बाचतीत और आतंकवाद साथ नहीं हो सकती। क्रिकेट मैच का मामला आया तो तुम रन आउट हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *