उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की बड़ी चेतावनी, गर्जन व बिजली चमकने की भी अशंका; ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। जिसके कारण कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। ऐसे में आमजन अस्त-व्यस्त हुआ है। प्रदेशभर में कई रास्ते प्रभावित हुए है। इसी बीच राज्य के कई इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की बड़ी चेतावनी दी है। इसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर और चंपावत जिले में भारी बारिश की आशंका है। इन जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश व गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश, जलभराव के साथ ही बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। बात देहरादून की करें तो बीते रोज लोगों को धूप का सामना पड़ा है। वहीं, आज आसमान में आंशिक बादल छाए हुए है।

बता दें कि गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *