Thursday, September 10, 2026
Latest:
मनोरंजन

‘द बैस्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आएंगे ये सितारे, आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू का जलवा

‘द बैस्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आएंगे ये सितारे, आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू का जलवा

मुंबई: आर्यन खान की बहुप्रतीक्षित डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज द बैस्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रीव्यू 20 अगस्त 2025 को रिलीज हो चुका है, और यह सीरीज 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस सीरीज में बॉलीवुड की चकाचौंध और इसके पीछे की अराजकता को व्यंग्यात्मक और नाटकीय अंदाज में दिखाया जाएगा। प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान ने खुद कास्ट को पेश किया, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया।

सीरीज में मुख्य भूमिका में लक्ष्य लालवानी (फिल्म किल फेम) और साहेर बंबा (पल पल दिल के पास) नजर आएंगे। खलनायक की भूमिका में बॉबी देओल धमाल मचाएंगे, जिन्होंने एनिमल में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की थी।

इसके अलावा मोना सिंह, राघव जुनेजा (किल के खलनायक), अन्या सिंह, गौतमी कपूर, और मनोज पहवा अहम किरदारों में दिखेंगे।

सीरीज में शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, और आमिर खान के कैमियो रोल्स की चर्चा है, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज होंगे।

आर्यन खान ने इवेंट में अपनी मां गौरी खान को भावुक अंदाज में धन्यवाद दिया, जो इस शो की निर्माता हैं। उन्होंने कहा, “मम्मी ने न सिर्फ इस शो को प्रोड्यूस किया, बल्कि मुझे भी प्रोड्यूस किया।” नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सरैंडोस ने WAVES समिट 2025 में शो की तारीफ करते हुए इसे “मजेदार और रोमांचक” बताया। यह सीरीज बॉलीवुड के सपनों और संघर्षों को नए नजरिए से पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *