Wednesday, September 16, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

राजकीय सम्मान के साथ आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का किया जाएगा अंतिम संस्कार

दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

तीनों सेनाओं के प्रमुख और सीडीएस भी रहेंगे मौजूद 

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए पीएम आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन के अंतिम दर्शन किए।

अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा। निगम बोध घाट पर ही राजकीय सम्मान के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख और सीडीएस भी मौजूद रहेंगे। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने निगम बोध घाट जाकर तैयारियों का जायजा लिया। कुछ ही देर में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *