उत्तराखंड

सीएम धामी ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से की भेंट, विकास परियोजनाओं व सहयोग पर हुई चर्चा

सीएम धामी ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से की भेंट, विकास परियोजनाओं व सहयोग पर हुई चर्चा

​उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के समग्र विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और ऊर्जा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सहयोग व मार्गदर्शन का अनुरोध किया। उन्होंने राज्य के हित में चल रही योजनाओं के लिए केंद्र के सहयोग पर आभार जताया और प्रधानमंत्री को उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद व हरिद्वार कुंभ-2027 से जुड़ी मां गंगा की प्रतिकृति भेंट की।

​प्रमुख मांगें और परियोजनाएं

​कनेक्टिविटी व आधारभूत ढांचा: दिल्ली से हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे निर्माण, चिन्यालीसौड़ एयरस्ट्रिप के विस्तार व सिविल-मिलिट्री उपयोग, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए रोड कम रेल ट्रैक टनल व सर्वे, बागेश्वर-कर्णप्रयाग रेल लाइन सर्वे, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण, ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन प्रस्ताव तथा देहरादून-हरिद्वार आरआरटीएस विस्तार (मेरठ-मोदिपुरम से हरिद्वार फिजिबिलिटी स्टडी) और ऋषिकेश में बजरंग सेतु से बैरागी कैंप तक अंतर्देशीय जलमार्ग की फिजिबिलिटी स्टडी पर जोर दिया गया।

​वित्तीय व स्वास्थ्य क्षेत्र: पर्वतीय व सीमित संसाधनों वाले राज्य के नाते EAP Capping से छूट और आयुष मंत्रालय के प्रस्तावित तीन अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थानों में से एक की स्थापना ऊधमसिंह नगर के किच्छा में करने का अनुरोध किया गया।

​केंद्र के सहयोग पर जताया आभार

​स्वीकृत राशि व योजनाएं: कुंभ-2027 के लिए 500 करोड़ रुपये, SASCI के तहत लगभग 9,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता, RDSS योजना के अंतर्गत स्मार्ट मीटरिंग व विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए 3,436.08 करोड़ रुपये, चम्पावत बाईपास के लिए 199 करोड़ रुपये, चारधाम यात्रा स्थलों पर ATC टावर और देहरादून रिंग रोड (लगभग 1,200 करोड़ रुपये) के अलाइनमेंट अनुमोदन व देहरादून-मसूरी रोपवे प्रक्रिया में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

​पर्यटन, स्थानीय उत्पाद व शिक्षा की प्रगति

​पर्यटन पहल: रामनगर, देहरादून, ऋषिकेश व त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने, चौपता-दुगलबिट्टा, पटवाडांगर व शारदा कॉरिडोर पर नई पहल और पौड़ी के बेलकेदार, टिहरी के अंजनिसैंण-टिहरी क्षेत्र व चम्पावत के लोहाघाट-श्यामलाताल को आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की जानकारी दी। शीतकालीन यात्रा में 19 अप्रैल 2026 तक 73 हजार से अधिक श्रद्धालुओं और आदि कैलाश में 73,041 दर्शनार्थियों के पहुंचने के साथ साहसिक व खेल आयोजनों का भी जिक्र किया।

​लोकल उत्पादों व शिक्षा: ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड का टर्नओवर 6.9 करोड़ रुपये पहुंचने, एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड के प्रथम स्थान, 559 क्लस्टर विद्यालयों के चिह्नांकन (93 को स्वीकृति) तथा भारत दर्शन व उत्तराखंड दर्शन शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *