भारतीय रेलवे की सभी सेवाओं के लिए ‘Rail One App’, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी टिकट बुकिंग से लाइव स्टेटस तक की सुविधा
भारतीय रेलवे की सभी सेवाओं के लिए ‘Rail One App’, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी टिकट बुकिंग से लाइव स्टेटस तक की सुविधा
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप इस्तेमाल करने या काउंटर पर लाइन लगने की परेशानी से राहत देने के लिए Rail One App उपलब्ध कराया है। एक ही लॉगइन के माध्यम से यह ऐप रेलवे से जुड़ी ‘ए टू ज़ेड’ (A to Z) सेवाएं प्रदान करता है और गूगल प्ले स्टोर तथा ऐपल ऐप स्टोर दोनों पर डाउनलोड के लिए मौजूद है।
टिकट बुकिंग और भुगतान की सुविधाएं
रिजर्वेशन टिकट बुकिंग: इस ऐप के जरिए यात्री स्वयं और अपने परिवार के लिए स्लीपर और एसी (AC) श्रेणी के आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।
जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट: स्टेशन पर मौजूद क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करके अपने और परिवार के लिए आसानी से अनारक्षित (जनरल) टिकट खरीदा जा सकता है। इसके अतिरिक्त, स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए आवश्यक प्लेटफॉर्म टिकट भी ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है।
R Wallet और आसान लॉगइन: ऐप में सरल लॉगइन प्रक्रिया दी गई है, जिससे सभी सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है; साथ ही भुगतान के लिए R Wallet की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
यात्रा के दौरान सहायता और लाइव ट्रैकिंग
लाइव ट्रेन स्टेटस और PNR: यात्री ऐप पर ट्रेन की लाइव लोकेशन, देरी की स्थिति, कोच पोजिशन और PNR स्टेटस की जांच कर सकते हैं।
रेल मदद और फूड ऑर्डर: सफर के दौरान किसी भी सहायता के लिए रेल मदद सेवा का उपयोग किया जा सकता है तथा यात्री यात्रा के बीच ऑनलाइन भोजन (फूड) भी ऑर्डर कर सकते हैं।

