मनोरंजन

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु बने माता-पिता, बेटे का नाम रखा ‘देव निदिमोरु’

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु बने माता-पिता, बेटे का नाम रखा ‘देव निदिमोरु’

​अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर किलकारी गूंजी है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक तस्वीर साझा करते हुए अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। साथ ही उन्होंने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया है।

​भावुक पोस्ट के जरिए साझा की खुशखबरी

सामंथा ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें नन्हे मेहमान का हाथ पिता का हाथ पकड़े दिख रहा है, जबकि मां ने बच्चे का हाथ थामा हुआ है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हमारा प्यारा बेबी बॉय। देव निदिमोरु। 19.11.2026। हमारा दिल इससे ज्यादा खुश कभी नहीं रहा।”

​सेलेब्स से मिल रही बधाइयां

इस खुशखबरी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी कपल को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *