Saturday, November 21, 2026
Latest:
टेक-ऑटो

Instagram स्टोरीज में आया बड़ा अपडेट: अब 15 मिनट के भीतर कर सकेंगे एडिट, एंगेजमेंट भी रहेगा सुरक्षित

Instagram स्टोरीज में आया बड़ा अपडेट: अब 15 मिनट के भीतर कर सकेंगे एडिट, एंगेजमेंट भी रहेगा सुरक्षित

​मेटा (Meta) ने अपने प्लेटफॉर्म Instagram के स्टोरीज फीचर में एक अहम अपडेट जोड़ा है, जिसके तहत यूजर्स अपनी पोस्ट की गई स्टोरी को 15 मिनट के अंदर एडिट कर सकेंगे। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने इसकी जानकारी दी। इस सुविधा से यूजर्स को छोटी-मोटी गलतियां सुधारने के लिए स्टोरी डिलीट करके दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और व्यूज, लाइक्स व रिप्लाई जैसा एंगेजमेंट भी सुरक्षित रहेगा।

​कैसे काम करेगा एडिट फीचर?

स्टोरी शेयर करने के 15 मिनट के भीतर यूजर्स उसमें टेक्स्ट, म्यूजिक, स्टिकर्स और ड्रॉइंग में बदलाव कर सकेंगे। हालांकि, एडिट की गई स्टोरी पर ‘एडिटेड’ (Edited) का लेबल दिखाई देगा, जिससे देखने वालों को बदलाव की जानकारी मिल सकेगी। यह फीचर कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस और सोशल मीडिया मैनेजर्स के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है।

​कैसे करें स्टोरी एडिट?

​सबसे पहले Instagram खोलें और अपनी लाइव स्टोरी पर जाएं।

​नीचे दाईं ओर दिए गए थ्री-डॉट (⋮) मीनू पर टैप करें।

​’एडिट स्टोरी’ (Edit Story) विकल्प चुनें और जरूरी बदलाव करें।

​स्टोरीज कंपोजर में जुड़े नए टूल्स

एडिटिंग के अलावा इंस्टाग्राम ने स्टोरी बनाने के अनुभव को भी बेहतर बनाया है:

​नए बैकग्राउंड: स्टोरी में ब्लर और ग्रेडिएंट बैकग्राउंड के विकल्प जोड़े गए हैं।

​नए स्टिकर्स व फॉन्ट: नए फॉन्ट और रंगों वाले स्टिकर्स शामिल किए गए हैं।

​मल्टी-फोटो सिलेक्शन: अब स्टोरी में एक साथ कई फोटो चुनकर शेयर करना आसान हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *