हॉलीवुड एक्टर रसेल ब्रांड को दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न में 10.5 साल की जेल: कोर्ट ने बताया ‘यौन शिकारी’
हॉलीवुड एक्टर रसेल ब्रांड को दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न में 10.5 साल की जेल: कोर्ट ने बताया ‘यौन शिकारी’
लंदन:
मशहूर हॉलीवुड अभिनेता, कॉमेडियन और पूर्व ब्रॉडकास्टर रसेल ब्रांड (Russell Brand) को दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के चार मामलों में साउथवॉर्क क्राउन कोर्ट द्वारा 10.5 साल (साढ़े दस साल) की जेल की सजा सुनाई गई है। अदालत ने सोमवार को करीब दो दशक पुराने मामलों में सुनवाई करते हुए उन्हें दोषी करार दिया। रसेल ब्रांड पॉप स्टार कैटी पैरी के पूर्व पति भी हैं और इस फैसले से वेस्टर्न एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भारी हलचल मच गई है।
1999 से 2009 के बीच के मामलों पर आई रिपोर्ट
यह मामला सितंबर 2023 में ब्रिटिश मीडिया की एक संयुक्त जांच रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद सामने आया था, जिसमें कई महिलाओं ने पहचान छिपाकर रसेल पर गंभीर आरोप लगाए थे।
जांच के बाद ब्रिटिश पुलिस ने मामले दर्ज किए।
कुल 7 आरोपों में से 4 मामलों में रसेल को दोषी पाया गया, जिनमें सेलिब्रिटी स्टेटस का गलत फायदा उठाकर महिलाओं के उत्पीड़न की पुष्टि हुई।
सजा का ब्योरा: किस मामले में कितनी सजा?
साउथवॉर्क क्राउन कोर्ट ने रसेल को अलग-अलग मामलों में कुल 10.5 साल की सजा सुनाई:
दुष्कर्म (Rep): 1 मामले में दोषी पाते हुए 9 साल की सजा।
यौन शोषण (Sexual Assault): तीन अलग-अलग मामलों में क्रमशः 9 महीने, 18 महीने और 8 महीने (2009 से जुड़ा मामला) की सजा।
दो मामलों में बरी: कोर्ट ने 1999 के बोर्नमथ लेबर पार्टी सम्मेलन के दौरान दुष्कर्म के आरोप और म्यूजिक चैनल ऑफिस में महिला से उत्पीड़न की कोशिश के मामले में रसेल को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।
”आप करिश्माई होने के साथ-साथ यौन शिकारी बन गए थे”: जज की सख्त टिप्पणी
सुनवाई के दौरान साउथवार्क क्राउन कोर्ट के जज जोएल बेननाथन ने रसेल ब्रांड के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए कहा:
”रसेल 20 साल पहले जब मशहूर हो रहे थे, तब आप होशियार थे और कई लोगों की नजर में करिश्माई और मजेदार थे। लेकिन इसी के साथ आप एक यौन शिकारी (Sexual Predator) भी बन गए थे।”

