उत्तराखंड

देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो इनामी शातिर बदमाश गोली लगने से घायल

देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो इनामी शातिर बदमाश गोली लगने से घायल

​देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित नयागांव के पास बीती देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में दोनों आरोपियों को तुरंत उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​पुलिस के अनुसार, देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पीछा करने पर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल होकर गिर पड़े।

​घायल बदमाशों की पहचान शमीम (पुत्र इलियास) और शहजाद (पुत्र इखलाक), निवासी रुड़की (हरिद्वार) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

​प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर सहित जिले के कई क्षेत्रों में हुई नकबजनी की दर्जनों वारदातों में शामिल रहे हैं। इन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *