Friday, October 2, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का ऐलान: 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का ऐलान: 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

​’कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को मुंबई में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग करते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए हैं।

​विवाद की पृष्ठभूमि:

​हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विपक्ष के साथ-साथ कई संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अन्य चुनाव आयुक्तों (सुखबिर सिंह संधू और विवेक जोशी) ने आयोग के कई मुद्दों पर ज्ञानेश कुमार के सामने आपत्तियां दर्ज कराई थीं।

​CJP का आंदोलन और प्लान:

​शुरुआत और अपील: अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह आंदोलन गुरुवार (2 अक्टूबर) से मुंबई के शिवाजी पार्क से शुरू होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गांधीजी की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनें और अपने साथ तिरंगा लेकर आएं।

​CJP की 3 प्रमुख मांगें:

​मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर क्रिमिनल चार्ज दर्ज किए जाएं और उच्चस्तरीय जांच बैठाई जाए।

​SIR की प्रक्रिया को रोका जाए और चुनाव केवल 2025 की इलेक्टोरल लिस्ट (मतदाता सूची) के आधार पर कराए जाएं।

​चुनाव आयुक्तों की चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हो।

​पुलिस अनुमति और CJP की प्रतिक्रिया:

​शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के लिए पुलिस की अनुमति न मिलने पर अभिजीत दीपके ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सत्ता के खिलाफ होने वाले आंदोलनों को आसानी से अनुमति नहीं मिलती। ‘साइलेंस जोन’ होने के बावजूद राजनीतिक रैलियों के आयोजन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वे संविधान के दायरे में रहकर आंदोलन करेंगे। मुख्यमंत्री की चेतावनी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार चाहें तो उन्हें 3 दिन नहीं बल्कि 3 महीने के लिए जेल में डाल दे, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *