Friday, October 2, 2026
Latest:
राजनीति

राहुल गांधी की तस्वीर आतंकी कसाब के साथ शेयर करने पर विवाद: रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई साइबर शिकायत

राहुल गांधी की तस्वीर आतंकी कसाब के साथ शेयर करने पर विवाद: रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई साइबर शिकायत

​कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर को मुंबई आतंकी हमलों के दोषी आतंकवादी अजमल कसाब के साथ कोलाज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में कांग्रेस सेवा दल ने रिटायर्ड भारतीय वायुसेना अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनूप वर्मा के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराई है।

​क्या है पूरा मामला?

रिटायर्ड अधिकारी अनूप वर्मा ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक तस्वीर का कोलाज शेयर किया था, जिसमें राहुल गांधी और अजमल कसाब एक साथ नजर आ रहे थे। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि “बाईं ओर मौजूद शख्स देश के लिए कहीं ज्यादा खतरनाक है। इस पोस्ट के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई और कांग्रेस पार्टी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई।

​कांग्रेस सेवा दल का कड़ा रुख

कांग्रेस सेवा दल के लीगल सेल ने इस पोस्ट के खिलाफ औपचारिक साइबर शिकायत दर्ज कराते हुए स्पष्ट किया है कि पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ की जाने वाली ऐसी किसी भी दुर्भावनापूर्ण या गैर-कानूनी हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लीगल सेल ने कहा कि इस मामले को उचित कानूनी माध्यमों से आगे बढ़ाया जाएगा।

​कांग्रेस ने विरोध जताते हुए कहा कि वे ऐसी हर उस हरकत का विरोध करते हैं, जो संवैधानिक पदों को बदनाम करने, नेताओं की छवि धूमिल करने या लोकतांत्रिक असहमति को आतंकवाद के समान बताने की कोशिश करती है। पार्टी की ओर से यह भी कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत मिलने वाली अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कुछ संवैधानिक जिम्मेदारियों और कानूनी प्रतिबंधों के अधीन है, और कानून से ऊपर कोई भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *