Friday, October 2, 2026
Latest:
खेल

भारत ने जीता 9वां गोल्ड, नीरू-किनान का कमाल

भारत ने जीता 9वां गोल्ड, नीरू-किनान का कमाल

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने बुधवार को एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने 34 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। कतर 32 अंकों के साथ दूसरे और चीन 23 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

नीरू का इन खेलों में यह तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर और व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। व्यक्तिगत ट्रैप में स्वर्ण जीतकर वह एशियन गेम्स में यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी थीं।

मिक्स्ड ट्रैप फाइनल में भारतीय जोड़ी ने पहली सीरीज में 6, दूसरी में 16 और तीसरी सीरीज के अंत तक 26 अंक जुटाए। आखिरी सीरीज में स्कोर 34 तक पहुंचाकर उन्होंने स्वर्ण पदक पक्का किया।

बुधवार को यह भारत का तीसरा गोल्ड है। इससे पहले महिला कंपाउंड आर्चरी टीम और मिक्स्ड कंपाउंड जोड़ी ने भी स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 9 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *