Friday, October 2, 2026
Latest:
खेल

भारत ने जीता आठवां गोल्ड, कोरिया को हराया

भारत ने जीता आठवां गोल्ड, कोरिया को हराया

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। चिकिता तनिपार्थी और राजेश जाधव की जोड़ी ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को शूट-ऑफ में हराया।

फाइनल मुकाबला 157-157 की बराबरी पर खत्म हुआ। इसके बाद शूट-ऑफ में भारतीय जोड़ी ने दबाव के बीच बेहतर निशाना लगाते हुए दक्षिण कोरिया के पार्क जुंगयून और चोई योंगही को मात दी। चिकिता ने शूट-ऑफ में 10 अंक हासिल किए, जबकि राजेश के 10 अंक के जवाब में चोई 9 अंक ही बना सकीं।

इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट का कोटा भी हासिल कर लिया है। यह इवेंट पहली बार ओलंपिक में शामिल किया जाएगा।

चिकिता का यह एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले वह महिला कंपाउंड टीम के साथ स्वर्ण जीत चुकी हैं। भारत का यह एशियन गेम्स 2026 में आठवां गोल्ड है। देश के कुल पदकों की संख्या 54 हो गई है, जिसमें 8 स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य पदक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *