भारत ने जीता सातवां गोल्ड, चीन को हराया
भारत ने जीता सातवां गोल्ड, चीन को हराया
एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराकर लगातार दूसरी बार इस स्पर्धा का गोल्ड जीता।
भारतीय टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी शामिल थीं। फाइनल में भारत ने 238 अंक हासिल किए, जो महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी है। ज्योति और पृथिका ने एक भी निशाना मिस नहीं किया।
फाइनल से पहले भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 234-233 से हराया था। आखिरी दौर में चिकिता और पृथिका ने 10-10, जबकि ज्योति ने 9 अंक हासिल कर टीम को फाइनल में पहुंचाया।
इस गोल्ड के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 53 हो गई है, जिसमें 7 स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में 9वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, महिला सेपकटकरा टीम को वियतनाम के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।
