खेल

भारतीय शूटर्स का कमाल: 50 मीटर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर और मिक्स्ड पिस्टल में गोल्ड

भारतीय शूटर्स का कमाल: 50 मीटर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर और मिक्स्ड पिस्टल में गोल्ड

​भारतीय शूटिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को ऐची प्रीफ. जनरल शूटिंग गैलरी में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने फाइनल में 1762-94x का शानदार स्कोर बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीन (1766-95x) और ब्रॉन्ज साउथ कोरिया (1751-87x) के खाते में गया।

​व्यक्तिगत फाइनल में भी बनाई जगह

टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही भारतीय फैंस के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। ऐश्वर्य और नीरज ने व्यक्तिगत फाइनल इवेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। क्वालीफिकेशन राउंड में ऐश्वर्य 589-34x के स्कोर के साथ तीसरे और नीरज 588-34x के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे, जबकि रुद्राक्ष पाटिल 585-26x स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहे।

​सुरुचि और कमलजीत ने मिक्स्ड इवेंट में जीता गोल्ड

इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि और कमलजीत ने देश का नाम रोशन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इस भारतीय जोड़ी ने दबाव भरे मुकाबले में बेहतरीन सटीकता दिखाते हुए 484.6 का नया एशियन रिकॉर्ड स्कोर बनाया और टूर्नामेंट में भारत को एक और बड़ी सफलता दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *