दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2026: एबीवीपी ने 3-0 से दर्ज की शानदार जीत, अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पदों पर कब्जा
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2026: एबीवीपी ने 3-0 से दर्ज की शानदार जीत, अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पदों पर कब्जा
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026 के आए परिणामों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रमुख पदों पर धमाकेदार जीत हासिल की है। चुनाव परिणामों के अनुसार, एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव के पद पर कब्जा जमाया है, जबकि इसे ‘3-0 की स्पष्ट जीत’ बताया गया है।
एबीवीपी और भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं
एबीवीपी का बयान: जीत के बाद एबीवीपी ने स्पष्ट किया कि यह जनादेश साबित करता है कि आज का युवा ‘विकास और राष्ट्रवाद’ की सोच के साथ मजबूती से खड़ा है। विविधताओं से भरे ‘मिनी-इंडिया’ रूपी दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों के भ्रम फैलाने वाले प्रयासों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
वीरेंद्र सचदेवा का बयान: भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने इस जीत को ‘राष्ट्रविरोधी ताकतों पर देशभक्ति की विजय’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम दिखाता है कि देश का युवा भ्रमित नहीं है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित भारत तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ पूरी मजबूती से जुड़ा हुआ है।
कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रदर्शन
एक समय में डूसू की राजनीति पर लंबा दबदबा रखने वाली कांग्रेस समर्थित एन इस यू आई (NSUI) इस चुनाव में कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाई और वह शून्य पर सिमट गई। राजनीतिक विश्लेषकों और नेताओं का मानना है कि उत्तर कैंपस के प्रतिष्ठित कॉलेजों (जैसे एसआरसीसी, हिंदू, हंसराज, केएमसी, रामजस और लॉ फैकल्टी) में एबीवीपी का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा, जहां युवाओं ने राष्ट्रवाद और विकास के एजेंडे को प्राथमिकता दी।
