वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: गिल को ODI और श्रेयस को T20 कमान, रोहित-विराट भी शामिल
वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: गिल को ODI और श्रेयस को T20 कमान, रोहित-विराट भी शामिल
भारतीय चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू व्हाइट-बॉल (ODI और T20I) सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले ईरानी कप मुकाबले के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम की भी घोषणा कर दी गई है।
ODI टीम: गिल कप्तान, रोहित और विराट की वापसी
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की बागडोर युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान और विकेटकीपर की भूमिका में होंगे। इस सीरीज के लिए टीम में अनुभवी बल्लेबाजों की वापसी हुई है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं।
भारतीय ODI स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
T20I टीम: श्रेयस अय्यर कप्तान, युवा वैभव सूर्यवंशी को मौका
T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए कप्तानी श्रेयस अय्यर को दी गई है, जबकि युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। तिलक वर्मा को T20I टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
भारतीय T20I स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
रेस्ट ऑफ इंडिया (इरानी कप) स्क्वाड:
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल:
ODI सीरीज शेड्यूल:
पहला ODI: 27 सितंबर, तिरुवनंतपुरम
दूसरा ODI: 30 सितंबर, गुवाहाटी
तीसरा ODI: 3 अक्टूबर, न्यू चंडीगढ़
T20I सीरीज शेड्यूल:
पहला T20I: 6 अक्टूबर, लखनऊ
दूसरा T20I: 9 अक्टूबर, रांची
तीसरा T20I: 11 अक्टूबर, इंदौर
चौथा T20I: 14 अक्टूबर, हैदराबाद
पाँचवाँ T20I: 16 अक्टूबर, बेंगलुरु
