यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ‘नई नवेली’ का टीजर जारी: दशहरे पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी ‘नई नवेली’ का टीजर जारी: दशहरे पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
मुंबई: अभिनेत्री यामी गौतम धर की आगामी हॉरर-कॉमेडी और फैंटेसी फिल्म ‘नई नवेली’ का 1 मिनट 31 सेकंड का मजेदार टीजर गुरुवार को जारी कर दिया गया है। कलर येलो प्रोडक्शन और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म डर, हास्य और पारिवारिक भावनाओं का अनोखा संगम पेश करती है। फिल्म इस साल दशहरे के अवसर पर 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
क्या है टीजर और कहानी का प्लॉट: टीजर मेरठ के एक बिखरे हुए परिवार की कहानी दिखाता है, जहां आई नई दुल्हन ‘मोहिनी’ (यामी गौतम) अपनी समझदारी और प्यार से सबका दिल जीत लेती है। हालांकि, जल्द ही घर का माहौल तब बदलता है जब देवर को अपनी अति-आदर्श भाभी पर शक होने लगता है और वह उन पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाता है। टीजर के एक चुटीले संवाद में यामी कहती हैं— “दो डायन, तीन पिशाच और चार भूत को मैं सुबह नाश्ते में खा जाती हूं।”
क्रिएटिव टीम और स्टारकास्ट: बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की पटकथा हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है, जबकि संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।
