विंबलडन 2026: रॉयल बॉक्स से पति निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा का ‘फेसटाइम मोमेंट’ हुआ वायरल
विंबलडन 2026: रॉयल बॉक्स से पति निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा का ‘फेसटाइम मोमेंट’ हुआ वायरल
लंदन: विंबलडन 2026 में बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। गुरुवार को प्रियंका को विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर कोको गॉफ और कैरोलिना मुचोवा के बीच खेला गया महिला सिंगल्स का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला देखते हुए स्पॉट किया गया। हालांकि, इस दौरान टेनिस मैच से ज्यादा प्रियंका और उनके पति निक जोनस के बीच के एक प्यारे पल ने फैंस का दिल जीत लिया।
लॉन्ग-डिस्टेंस कपल गोल और वायरल लुक
मैच के दौरान प्रियंका चोपड़ा को रॉयल बॉक्स में अपनी सीट से निक जोनस के साथ फेसटाइम (वीडियो कॉल) पर बात करते देखा गया। पूरी कॉल के दौरान मुस्कुराते हुए प्रियंका ने निक को सेंटर कोर्ट और ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब के शानदार माहौल की लाइव झलक दिखाई। मीलों दूर होने के बावजूद निक को इस तरह मैच का वर्चुअल नजारा दिखाने के प्रियंका के इस अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस खास मौके पर प्रियंका का लुक भी काफी चर्चा में है। उन्होंने ऑफ-व्हाइट फ्लोरल शर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ ऑफ-व्हाइट हेडस्कार्फ, सिल्वर हूप इयररिंग्स और बड़े सनग्लासेस पेयर किए थे, जो समर एलिगेंस का परफेक्ट उदाहरण पेश कर रहा था।
एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही दिग्गज फिल्ममेकर एस एस राजामौली और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। पेरिस में फिल्म के प्रमोशन के दौरान राजामौली ने हाल ही में खुलासा किया कि टाइम-ट्रैवल पर आधारित इस बड़े बजट प्रोजेक्ट का एक बड़ा हिस्सा पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि लगभग 80 दिनों की शूटिंग अभी बाकी है।
