राजनीति

कल अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे AAP मंत्री-विधायक, CM भगवंत मान और केजरीवाल का बड़ा ऐलान

पंजाब: कल अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे AAP मंत्री-विधायक, CM भगवंत मान और केजरीवाल का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सोमवार (29 जून) को अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेशी का ऐलान किया है। श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से पार्टी के मंत्रियों और विधायकों को तलब किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।

सीएम भगवंत मान ने कहा, “आप पार्टी अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता का पूरा सम्मान करती है। कल पंजाब सरकार के सभी मंत्री और आम आदमी पार्टी के सभी विधायक श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होंगे। जो भी निर्देश दिए जाएंगे, उनका हम पूरा सम्मान करेंगे और सभी फैसलों को स्वीकार करेंगे।”57e3c7

youtube.com

लिखित रूप में पेश होगा पक्ष

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम मान ने बताया कि सभी मंत्री और विधायक तय समय पर एक साथ अकाल तख्त साहिब पहुंचेंगे। वहां अपना पक्ष लिखित रूप में प्रस्तुत करेंगे। पेशी के बाद मीडिया के सामने भी अपना पक्ष रखा जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से तलब नहीं किया गया है। इसलिए जिन मंत्रियों और विधायकों को बुलाया गया है, वह सरकार का पक्ष रखेंगे। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे।

मंत्रियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया

भगवंत मान ने बताया कि कुछ मंत्रियों से अकाल तख्त साहिब की ओर से लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। सभी संबंधित मंत्री अपना जवाब लिखित रूप में सौंपेंगे।

सीएम मान ने कहा, “सोमवार को सभी विधायकों को बुलाया गया है। हम तय समय से पहले पहुंचेंगे और जो भी फैसला आएगा, उसे पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वीकार करेंगे।”

केजरीवाल भी रहे मौजूद

यह जानकारी देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। इस फैसले को पार्टी की एकजुटता और अकाल तख्त की गरिमा के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

यह घटनाक्रम पंजाब राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अकाल तख्त साहिब सिख समुदाय का सर्वोच्च अस्थान है और इसके निर्देशों का बड़ा महत्व होता है।

अपडेट: कल की पेशी के बाद आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *