टेक-ऑटो

Ganga Expressway: फ्री सफर का समय खत्म! अब जेब करनी होगी ढीली, यूपीडा ने लागू किए नए टोल रेट्स

Ganga Expressway: फ्री सफर का समय खत्म! अब जेब करनी होगी ढीली, यूपीडा ने लागू किए नए टोल रेट्स

​उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे और बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खबर है। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद जनता को दी गई मुफ्त सफर (टोल-फ्री राइड) की अवधि अब समाप्त हो चुकी है। यूपीडा (UPEIDA) ने एक्सप्रेसवे पर कमर्शियल ऑपरेशंस और टोल टैक्स की वसूली आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है।

​अब यदि आप मेरठ से प्रयागराज या इसके बीच किसी भी रूट पर सफर करते हैं, तो आपकी गाड़ी के फास्टैग (FASTag) से टोल कटना शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं कि किस वाहन के लिए कितना टोल तय किया गया है।

​मेरठ से प्रयागराज तक का पूरा टोल रेट (प्रति किलोमीटर के आधार पर)

​गंगा एक्सप्रेसवे पर ‘क्लोज्ड टोल सिस्टम’ (Closed Toll System) लागू किया गया है। इसका मतलब यह है कि आप एक्सप्रेसवे पर जितनी दूरी तय करेंगे, टोल टैक्स भी उसी हिसाब से कटेगा। यूपीडा द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तय की गई दरें इस प्रकार हैं:

​कार, जीप, वैन और हल्के वाहन (LMV): ₹2.55 प्रति किमी (मेरठ से प्रयागराज कुल अनुमानित टोल: ₹1,515 से ₹1,800)

​बाइक, स्कूटर और ट्रैक्टर: ₹1.28 प्रति किमी (मेरठ से प्रयागराज कुल अनुमानित टोल: ₹905)

​लाइट कमर्शियल वाहन / मिनी बस: ₹4.05 प्रति किमी (मेरठ से प्रयागराज कुल अनुमानित टोल: ₹2,405 से ₹2,840)

​भारी वाहन (बस और ट्रक): ₹8.20 प्रति किमी (मेरठ से प्रयागराज कुल अनुमानित टोल: ₹4,840 से ₹5,720)

​मल्टी-एक्सल हैवी मशीनरी (3 से 6 एक्सल): ₹12.60 प्रति किमी (मेरठ से प्रयागराज कुल अनुमानित टोल: लगभग ₹7,485)

​विशालकाय वाहन (7 या अधिक एक्सल): ₹16.10 प्रति किमी (मेरठ से प्रयागराज कुल अनुमानित टोल: लगभग ₹11,265)

​24 घंटे में वापसी पर छूट: अगर आप अपनी कार या किसी अन्य वाहन से यात्रा करने के बाद 24 घंटे के भीतर वापस लौटते हैं, तो वापसी के फेरे पर कुल टोल में 20% की छूट मिलेगी।

​प्रमुख शहरों के बीच मुख्य टोल दरें (कार के लिए)

​594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर कुल 2 मुख्य टोल प्लाजा (मेरठ और प्रयागराज में) और 19 रैंप टोल प्लाजा बनाए गए हैं। प्रमुख स्टेशनों तक का टोल इस प्रकार है:

​मेरठ से सिम्भावली: ₹90

​मेरठ से सयाना: ₹205

​मेरठ से हसनपुर: ₹255

​मेरठ से संभल: ₹345

​मेरठ से चंदौसी: ₹400

​मेरठ से बदायूं: ₹435

​मेरठ से प्रयागराज (पूरा स्ट्रेच): ₹1,515 – ₹1,800 (पैकेज के अनुसार)

​पूरी तरह डिजिटल है टोल कलेक्शन (MLFF तकनीक)

​गंगा एक्सप्रेसवे भारत का पहला पूरी तरह से डिजिटल एक्सप्रेसवे है। यहां टोल वसूलने के लिए MLFF (Multi-Lane Free Flow) तकनीक और AI कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका फायदा यह है कि एक्सप्रेसवे पर चलते समय आपकी गाड़ी को टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा। कैमरे चलते वाहन के फास्टैग और नंबर प्लेट को स्कैन करके अपने आप दूरी के हिसाब से पैसे डिटेक्ट कर लेंगे।

​12 जिलों को जोड़ता है यह एक्सप्रेसवे

​पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित यह 6-लेन एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों— मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजानकारी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज को आपस में जोड़ता है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मेरठ से प्रयागराज की दूरी जो पहले 11-12 घंटे में तय होती थी, वो अब घटकर महज 6 घंटे रह गई है।

​विशेषज्ञों की सलाह है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने फास्टैग को रीचार्ज जरूर कर लें। पैसा तो लगेगा, लेकिन समय की बचत और ड्राइविंग का वर्ल्ड-क्लास अनुभव इस सफर को बेहद आसान बना देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *