उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस 2026: उत्तराखंड पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन, कई अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा

गणतंत्र दिवस 2026: उत्तराखंड पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन, कई अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा

इस बार का गणतंत्र दिवस उत्तराखंड पुलिस के लिए बेहद खास रहने वाला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस और फायर सर्विस के कई अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (President’s Medal for Distinguished Service – PSM) और राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक (President’s Medal for Meritorious Service – MSM) से सम्मानित करने की घोषणा की है।

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (PSM) प्राप्तकर्ता:

योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय), उत्तराखंड पुलिस

(वे एकमात्र उत्तराखंड पुलिस अधिकारी हैं जिन्हें इस उच्चतम पदक से नवाजा जा रहा है।)

राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक (MSM) प्राप्तकर्ता (पुलिस सेवा):

प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रुद्रप्रयाग

शिवराज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत

ज्योति चौहान, निरीक्षक (नागरिक पुलिस), सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर, देहरादून

सुभाष चन्द्र, निरीक्षक (अभिसूचना), अभिसूचना मुख्यालय, उत्तराखंड

साजिद अली, अपर उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड

राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक (MSM) प्राप्तकर्ता (फायर सर्विस):

गिरीश चन्द्र लोहनी, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून

मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून

विभाग में खुशी की लहर

उत्तराखंड पुलिस में इन सम्मानों से उत्साह और गर्व का माहौल है। उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा:

“राष्ट्रपति द्वारा दिए गए ये सम्मान उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव और हर्ष का विषय है। ये पदक हमारे अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण हैं। मैं सभी पदक प्राप्त करने वालों को हार्दिक बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

ये सम्मान 26 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस के लिए यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि पूरे विभाग की मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *