मनोरंजन

क्या रणवीर सिंह की जगह Don 3 में नजर आयेंगे ऋतिक, फिल्म पर आई बड़ी अपडेट

मुंबई, 31 दिसंबर 2025: बॉलीवुड में बड़ा ट्विस्ट! फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म डॉन 3 को लेकर सनसनीखेज खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है। अब मेकर्स ने ऋतिक रोशन को लीड रोल के लिए अप्रोच किया है। ऋतिक इस आइकॉनिक रोल के लिए मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं!

फिल्मफेयर और अन्य सोर्सेज के अनुसार, रणवीर के बाहर होने के बाद फरहान की टीम नए डॉन की तलाश में है। एक सूत्र ने कहा, “रणवीर के एग्जिट के बाद ऋतिक सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेंडर हैं। बातचीत शुरुआती स्टेज पर है, लेकिन मेकर्स उन्हें फ्रेंचाइजी का नया चेहरा बनाना चाहते हैं।” दिलचस्प बात ये कि ऋतिक का ‘डॉन’ से पुराना कनेक्शन है – ‘डॉन 2’ में उनका कैमियो था, जहां शाहरुख का किरदार उनका मास्क पहनता है। फरहान ने पहले खुलासा किया था कि डॉन रीमेक की स्क्रिप्ट शुरू में ऋतिक को ध्यान में रखकर लिखी गई थी।

रणवीर के एग्जिट की वजह क्रिएटिव डिफरेंसेज या ‘धुरंधर’ के बाद बैक-टू-बैक गैंगस्टर रोल न करने की इच्छा बताई जा रही है। वो अब ‘प्रलय’ पर फोकस कर रहे हैं। अभी तक न रणवीर, न ऋतिक और न मेकर्स ने ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है। फैंस एक्साइटेड हैं – ऋतिक का स्टाइल, एक्शन और लुक डॉन के लिए परफेक्ट लग रहा है। शूटिंग 2026 में शुरू होने की उम्मीद। नए साल पर बॉलीवुड को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *