मनोरंजन

हाथ में शॉटगन, चेहरे पर खून के घाव: रश्मिका मंदाना का ‘Mysaa’ से धमाकेदार फर्स्ट ग्लिम्प्स, फैंस बोले- ‘अब तक का सबसे फीयर्स अवतार’!

हाथ में शॉटगन, चेहरे पर खून के घाव: रश्मिका मंदाना का ‘Mysaa’ से धमाकेदार फर्स्ट ग्लिम्प्स, फैंस बोले- ‘अब तक का सबसे फीयर्स अवतार’!

हैदराबाद। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने क्रिसमस ईव पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उनकी अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म ‘Mysaa’ का फर्स्ट ग्लिम्प्स (टीजर) रिलीज हो गया है, जिसमें रश्मिका अब तक के सबसे इंटेंस और खूंखार अवतार में नजर आ रही हैं। 1 मिनट 21 सेकंड का यह ग्लिम्प्स देखकर फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं – हाथ में शॉटगन, चेहरा खून और घावों से लथपथ, लेकिन आंखों में बदले की आग!

टीजर की हाइलाइट्स:

टीजर की शुरुआत जंगल में आग की लपटों से होती है। रश्मिका का किरदार ‘Mysaa’ रात के अंधेरे में लंगड़ाते हुए आगे बढ़ता है, हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में टूटी हथकड़ी। चेहरा खून से सना, शरीर पर गहरे जख्म, लेकिन हार नहीं मानती। वह घुटनों पर गिरती है, लेकिन फिर उठकर बंदूक तान लेती है और जोरदार चीख मारती है। वॉयसओवर में कहा गया, “आग राख हो गई, लेकिन मेरी बेटी का गुस्सा नहीं बुझा। मौत भी मेरी बेटी को नहीं मार सकी।” बैकग्राउंड स्कोर जेक्स बेजॉय का है, जो माहौल को और डरावना बनाता है।

फिल्म की कहानी और बैकग्राउंड:

‘Mysaa’ एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जो गोंड आदिवासी समुदाय की पृष्ठभूमि पर बनी है। रश्मिका गोंड महिला की भूमिका में हैं, जो संघर्ष, बदला और रिडेम्प्शन की कहानी बयां करती है। डेब्यू डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले की यह फिल्म अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी है। सपोर्टिंग रोल्स में गुरु सोमसुंदरम (पिता), ईश्वरी राव (मां) और राव रमेश नजर आएंगे। रश्मिका ने खुद इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर कर लिखा, “यह तो बस आइसबर्ग की नोक है। असली धमाका कुछ महीनों बाद!”

फैंस का रिएक्शन:

सोशल मीडिया पर फैंस पागल हो गए हैं। कोई बोला, “रश्मिका का मास अवतार! विजय देवरकोंडा के साथ क्रॉसओवर चाहिए।” तो कोई लिखा, “द गर्लफ्रेंड के बाद यह ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का!” कई ने अनुष्का शेट्टी की ‘रुद्रमादेवी’ या ‘बाहुबली’ से तुलना की। यह रश्मिका की पहली सोलो लीड पैन-इंडिया एक्शन फिल्म है, जो 2026 में रिलीज होगी। ‘पुष्पा 2’ और ‘एनिमल’ के बाद यह उनकी करियर की सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। तैयार रहिए, Mysaa स्क्रीन पर तहलका मचाने वाली है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *