Friday, June 26, 2026
मनोरंजन

अवैध बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन: युवराज सिंह, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला की करोड़ों की संपत्ति अटैच

अवैध बेटिंग ऐप मामले में ED का बड़ा एक्शन: युवराज सिंह, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला की करोड़ों की संपत्ति अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा शिकंजा कसा है। शुक्रवार को ED ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिनेता सोनू सूद और मॉडल-अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (उनकी मां के नाम पर संपत्ति) समेत कई सेलिब्रिटीज की कुल 7.93 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां प्रोविजनली अटैच कर दीं। यह मामला 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है।

किनकी कितनी संपत्ति अटैच?

युवराज सिंह: करीब 2.5 करोड़ रुपये

सोनू सूद: करीब 1 करोड़ रुपये

उर्वशी रौतेला (मां के नाम पर): करीब 2.02 करोड़ रुपये

रॉबिन उथप्पा: करीब 8.26 लाख रुपये

अन्य: पूर्व TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती (59 लाख), बंगाली अभिनेता अंकुश हजारा (47 लाख), नेहा शर्मा (1.26 करोड़)।

पृष्ठभूमि: जांच में पता चला कि ये सेलिब्रिटीज 1xBet के सरोगेट ब्रांड्स (जैसे 1xBat) को प्रमोट करने के लिए विदेशी कंपनियों से एंडोर्समेंट डील्स किए थे। पेमेंट्स हवाला या विदेशी रूट्स से आए, जो ‘अपराध की आय’ माने गए। ED ने पहले शिखर धवन और सुरेश रैना की संपत्तियां भी अटैच की थीं। अब तक कुल 19 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां सीज हो चुकी हैं।

ED ने चेतावनी दी कि अवैध बेटिंग प्लेटफॉर्म्स को प्रमोट करना दंडनीय अपराध है। सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स सावधान रहें। जांच जारी है, आगे और कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *