Monday, September 14, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

डंकी रूट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई: 6 किलो सोने के बिस्किट, 313 किलो चांदी और 4.62 करोड़ कैश जब्त, कुल 19.13 करोड़ की संपत्ति सीज

डंकी रूट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई: 6 किलो सोने के बिस्किट, 313 किलो चांदी और 4.62 करोड़ कैश जब्त, कुल 19.13 करोड़ की संपत्ति सीज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध रूप से भारतीयों को अमेरिका भेजने वाले ‘डंकी रूट’ नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा कसा है। 18 दिसंबर को दिल्ली, पंजाब (जालंधर) और हरियाणा (पानीपत) में 13 ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ED ने 4.62 करोड़ रुपये नकद, 313 किलोग्राम चांदी और 6 किलोग्राम सोने के बुलियन (बिस्किट) जब्त किए। इनकी कुल कीमत करीब 19.13 करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह बरामदगी मुख्य रूप से दिल्ली स्थित एक ट्रैवल एजेंट के परिसर से हुई। जांच में आपत्तिजनक चैट्स, डिजिटल डिवाइस और हरियाणा के एक प्रमुख आरोपी के ठिकाने से ‘डंकी’ कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। जांच में खुलासा हुआ कि हरियाणा का एक ऑपरेटर लोगों को मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने के लिए उनकी संपत्ति के कागजात गिरवी रखवाता था, ताकि पेमेंट की गारंटी हो।

पृष्ठभूमि: यह मामला फरवरी 2025 में अमेरिका द्वारा 330 भारतीयों को सैन्य विमान से डिपोर्ट करने से जुड़ा है। ये लोग ‘डंकी रूट’ (खतरनाक और अवैध रास्ता) से दक्षिण अमेरिकी देशों via मेक्सिको अमेरिका पहुंचे थे। ED ने जुलाई में पहली छापेमारी की थी और हाल ही में कुछ एजेंट्स की 5.41 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। मुख्य आरोपी: रिची ट्रैवल्स (जालंधर), तरुण खोसला (दिल्ली) और बलवान शर्मा (पानीपत)।

ED की जालंधर यूनिट इस मनी लॉन्ड्रिंग जांच को आगे बढ़ा रही है। जांच में हवाला, विदेशी सहयोगी और बिचौलियों का जाल उजागर हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *