राष्ट्रीय

किराया विवाद में खौफनाक हत्या: गाजियाबाद में किरायेदार दंपति ने मकान मालकिन के टुकड़े कर सूटकेस में छिपाई लाश

किराया विवाद में खौफनाक हत्या: गाजियाबाद में किरायेदार दंपति ने मकान मालकिन के टुकड़े कर सूटकेस में छिपाई लाश

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में किराया मांगना एक मकान मालकिन की जान ले लिया। राजनगर एक्सटेंशन की पॉश औरा चिमेरा सोसायटी में 17 दिसंबर 2025 को हुई इस सनसनीखेज वारदात में किरायेदार पति-पत्नी ने मकान मालकिन दीपशिखा शर्मा (48) की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

दीपशिखा शर्मा एक स्कूल टीचर थीं और उनके पति उमेश शर्मा के साथ सोसायटी में ही रहती थीं। उन्होंने अपना दूसरा फ्लैट अजय-आकृति दंपति को किराए पर दिया था। पिछले 4-6 महीनों से किराया नहीं मिलने पर दीपशिखा बुधवार शाम बकाया वसूलने उनके फ्लैट पर गईं। वहां विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पहले प्रेशर कुकर से सिर पर वार किया, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर एक लाल सूटकेस में भर दिया और बेड के नीचे छिपा दिया। वे लाश ठिकाने लगाने की फिराक में थे, यहां तक कि ऑटो भी बुला लिया था, लेकिन दीपशिखा की नौकरानी मीना की सूझबूझ से प्लान फेल हो गया। जब दीपशिखा देर रात तक घर नहीं लौटीं, तो मीना को शक हुआ। उसने सोसायटी वालों को बताया और सीसीटीवी चेक कराया, जिसमें दीपशिखा किरायेदारों के फ्लैट में जाती दिखीं, लेकिन बाहर नहीं निकलीं।

शक गहराने पर पड़ोसियों और मीना ने फ्लैट पर दस्तक दी। आरोपियों के संदिग्ध जवाब से मामला बढ़ा और पुलिस बुलाई गई। रात करीब 11:15 बजे पुलिस पहुंची और तलाशी में बेड के नीचे से सूटकेस बरामद हुआ, जिसमें दीपशिखा का क्षत-विक्षत शव मिला। एक कन्फेशन वीडियो भी सामने आया, जिसमें आरोपी दंपति ने हत्या कबूल की और मालकिन पर परेशान करने का आरोप लगाया।

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किराया विवाद ही मुख्य कारण लग रहा है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह वारदात सोसायटी में दहशत का माहौल बना दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि किराया विवाद अक्सर छोटे झगड़ों से बड़े अपराध तक पहुंच जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *