SIR-2.0: चुनाव आयोग का बड़ा अपडेट, 12 राज्यों में 99.53% फॉर्म बंटे, लेकिन डिजिटाइजेशन में UP सबसे पीछे
SIR-2.0: चुनाव आयोग का बड़ा अपडेट, 12 राज्यों में 99.53% फॉर्म बंटे, लेकिन डिजिटाइजेशन में UP सबसे पीछे
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR-2.0) के दूसरे चरण का ताजा स्टेटस जारी कर दिया है। 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक 99.53% फॉर्म वितरित हो चुके हैं, जबकि 78.97% फॉर्म डिजिटाइज भी कर लिए गए हैं। गोवा और लक्षद्वीप ने 100% काम पूरा कर लिया है, लेकिन सबसे ज्यादा मतदाताओं वाले उत्तर प्रदेश में डिजिटाइजेशन सिर्फ 60.91% तक ही पहुंच पाया है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, 29 नवंबर तक कुल 50.73 करोड़ फॉर्म बांटे जा चुके हैं। डिजिटाइजेशन में गोवा-लक्षद्वीप के बाद अंडमान-निकोबार, मध्य प्रदेश और गुजरात सबसे आगे हैं। उत्तर प्रदेश में 15.4 करोड़ मतदाताओं के बावजूद डिजिटाइजेशन सबसे कम है, जिसके चलते BLOs पर दबाव और बढ़ गया है।
राज्यवार ताजा आंकड़े (29 नवंबर 2025 तक)
गोवा: 100% वितरण, 100% डिजिटाइजेशन
लक्षद्वीप: 100% वितरण, 100% डिजिटाइजेशन
उत्तर प्रदेश: 99.74% वितरण, सिर्फ 60.91% डिजिटाइजेशन
पश्चिम बंगाल: 99.85% वितरण, 85%+ डिजिटाइजेशन
गुजरात: 99.82% वितरण, 88%+ डिजिटाइजेशन
चुनाव आयोग ने सभी राज्यों को 4 दिसंबर तक 100% डिजिटाइजेशन पूरा करने का टारगेट दिया है। इसके बाद 9 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी और 7 फरवरी 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “शुद्ध वोटर लिस्ट ही मजबूत लोकतंत्र की गारंटी है। हम मृत, डुप्लिकेट और स्थानांतरण वाले नाम हटा रहे हैं।” वहीं विपक्षी दलों ने इसे “वोटरों के नाम काटने की साजिश” बताया है।
चुनाव आयोग ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने BLO से संपर्क कर फॉर्म जरूर भरें, वरना नाम वोटर लिस्ट से कट सकता है। आप voters.eci.gov.in पर भी अपना नाम चेक कर सकते हैं।
