Tuesday, June 30, 2026
उत्तराखंड

केदारनाथ बाबा की पंचमुखी डोली पहुंची ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर, छह माह तक यहां विराजमान रहेंगे भगवान

केदारनाथ बाबा की पंचमुखी डोली पहुंची ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर, छह माह तक यहां विराजमान रहेंगे भगवान

हिमालय की गोद में बसे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंच चुकी है। ओंकारेश्वर मंदिर में पहुंचने के बाद बाबा केदार की भोग मूर्ति यहीं विराजमान हो जाएगी।

बता दें आगामी छह महीने तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर में की जाएगी। आर्मी बैंड की मधुर धुनों के साथ बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली का स्वागत हुआ। इससे पूर्व डोली ने फाटा, ब्यूंग, नारायणकोटी समेत अन्य यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद दिया। भक्तों ने भी जगह-जगह डोली का भव्य स्वागत किया।

डोली के पहुंचने पर केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल भी मौजूद रही। विधायक ने कहा कि शीतकालीन यात्रा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पिछले सालों की तरह इस साल भी यात्रा का सफल संचालन किया जाएगा। पिछले साल रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा में पहुंचे थे।

यह डोली यात्रा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देती है। क्या आप भी ऊखीमठ जाकर बाबा केदार के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *