राजनीति

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा दीवार कूदकर भागे, ED ने खेत से दौड़ाकर पकड़ा

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा दीवार कूदकर भागे, ED ने खेत से दौड़ाकर पकड़ा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले (SSC Scam) की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार (25 अगस्त 2025) को बड़ी कार्रवाई की। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक जीवन कृष्ण साहा को मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ED की रेड के दौरान साहा ने दीवार कूदकर भागने की कोशिश की और सबूत मिटाने के लिए अपने दो मोबाइल फोन तालाब में फेंक दिए, लेकिन ED और CRPF जवानों ने उन्हें पास के खेत से दौड़ाकर पकड़ लिया।

ED के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साहा के खिलाफ यह कार्रवाई बिरभूम जिले के एक व्यक्ति द्वारा किए गए वित्तीय लेनदेन की जानकारी के आधार पर की गई। इस व्यक्ति ने ED टीम को साहा के घर तक पहुंचाया। रेड के दौरान साहा ने पहले अपने घर की पहली मंजिल से दीवार पर कूदकर भागने की कोशिश की और अपने फोन झाड़ियों और तालाब में फेंके। ED ने दोनों फोन बरामद कर लिए, जिन्हें अब फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

ED ने साहा के ससुराल (रघुनाथगंज) और उनकी मौसी, जो बिरभूम में TMC पार्षद हैं, के घरों पर भी छापेमारी की। साहा को गैर-सहयोग के लिए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया गया। 2023 में CBI ने भी साहा को इसी घोटाले में गिरफ्तार किया था, जब उन्होंने अपने फोन तालाब में फेंके थे।

साहा को अब कोलकाता की ED कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस घोटाले में पहले TMC के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *