राजनीतिराष्ट्रीय

ऑनलाइन गेमिंग बिल पास होने के बाद कांग्रेस नेता के ठिकानों पर ED की बड़ी छापेमारी,12 करोड़ कैश,6 करोड़ की ज्वेलरी ज़ब्त

बेंगलुरु, 23 अगस्त 2025: संसद में ऑनलाइन गेमिंग बिल पारित होने के ठीक एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के.सी. वीरेंद्र (पप्पी) के ठिकानों पर छापेमारी कर 12 करोड़ रुपये नकद और लगभग 6 करोड़ रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी जब्त की। यह कार्रवाई शुक्रवार को कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान में 30 स्थानों पर की गई, जिसमें चित्रदुर्गा के 6, बेंगलुरु के 10, जोधपुर के 3, हुबली के 1, मुंबई के 2 और गोवा के 8 ठिकानों को शामिल किया गया। गोवा में पप्पी’s कैसिनो गोल्ड, ओशन रिवर कैसिनो, पप्पी’s कैसिनो प्राइड, ओशन 7 कैसिनो और बिग डैडी कैसिनो जैसे पांच कैसिनो भी जांच के दायरे में आए।

ED की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई, जिसमें वीरेंद्र और उनके सहयोगियों पर अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के आरोप हैं। जांच में खुलासा हुआ कि वीरेंद्र किंग567, राजा567, पप्पी’s003 और रत्ना गेमिंग जैसे कई अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट्स चला रहे थे। उनके भाई के.सी. थिप्पेस्वामी पर दुबई से डायमंड सॉफ्टटेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम9टेक्नोलॉजीज जैसी तीन कंपनियों के जरिए सट्टेबाजी और कॉल सेंटर सेवाओं का संचालन करने का आरोप है।

इसके अलावा, 2016 में वीरेंद्र, जो तब जेडी(एस) के सदस्य थे, को आयकर विभाग ने उनके चित्रदुर्गा के चालकेरे स्थित घर में बाथरूम की टाइल्स के पीछे छिपाए 5.7 करोड़ रुपये नकद और 32 किलो सोने की बिस्किट और ज्वेलरी के साथ पकड़ा था। CBI की जांच में बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर 5.76 करोड़ रुपये की नोटबंदी राशि को नई करेंसी में बदलने का खुलासा हुआ था। इस बार की छापेमारी ने वीरेंद्र के अवैध गतिविधियों में गहरे कनेक्शन की ओर इशारा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *