Sunday, November 29, 2026
Latest:
खेल

WWE रेसलर ब्रॉनसन रीड का 38 वर्ष की आयु में निधन: कंपनी ने की पुष्टि, 6 नवंबर को क्राउन ज्वेल में दिखे थे आखिरी बार

WWE रेसलर ब्रॉनसन रीड का 38 वर्ष की आयु में निधन: कंपनी ने की पुष्टि, 6 नवंबर को क्राउन ज्वेल में दिखे थे आखिरी बार

​नई दिल्ली। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के चर्चित रेसलर ब्रॉनसन रीड (असली नाम जर्मेन हेली) का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। WWE ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस दुखद घटना की पुष्टि की है। बयान के अनुसार, जर्मेन हेली की मृत्यु का कारण मेडिकल जटिलताएं बताई गई हैं, हालांकि स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। कंपनी ने उन्हें एक प्रभावशाली व्यक्तित्व और मिलनसार इंसान बताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

​परिवार और करियर की मुख्य बातें

​ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में जन्मे जर्मेन हेली ने वर्ष 2019 में WWE के साथ अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की थी और अपने करियर में इस प्रमोशन के साथ दो बार जुड़े रहे। वे अंतिम बार 6 नवंबर को सऊदी अरब के रियाद में आयोजित ‘WWE क्राउन ज्वेल’ में ओबा फेमी के खिलाफ मुकाबले में रिंग में उतरे थे। उनके परिवार में पत्नी पेज, एक बेटी और गर्भवती पत्नी शामिल हैं, जिनके प्रति प्रशंसकों और सहकर्मियों ने शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *