Wednesday, November 18, 2026
Latest:
धर्म

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, वास्तु शास्त्र में बताया गया है अशुभ

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, वास्तु शास्त्र में बताया गया है अशुभ

वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं और सजावट के साथ-साथ रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियम भी बताए गए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिन के अलग-अलग समय पर कुछ वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ या अशुभ माना जाता है। ऐसी ही एक मान्यता सूर्यास्त के बाद कुछ खास चीजें खरीदने से जुड़ी है। कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद इन वस्तुओं को घर लाने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

1\. नुकीली वस्तुएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद सूई, कील और कैंची जैसी नुकीली वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक प्रगति में बाधाएं आ सकती हैं और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

2\. झाड़ू

धार्मिक मान्यताओं में झाड़ू का संबंध माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, धनतेरस को छोड़कर सूर्यास्त के बाद झाड़ू खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी की नाराजगी हो सकती है और घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

3\. लोहा और लोहे से बनी वस्तुएं

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त के बाद लोहा या इससे बनी चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता में लोहे का संबंध शनि देव से जोड़ा जाता है। हालांकि, सूर्यास्त के बाद शनि देव की पूजा और मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है, लेकिन इस समय लोहे की वस्तुएं खरीदकर घर लाने से बचने की सलाह दी जाती है।

4\. सरसों का तेल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद सरसों का तेल खरीदना भी उचित नहीं माना जाता। खासतौर पर शनिवार के दिन इसे खरीदने से बचने की मान्यता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि दोष का सामना करना पड़ सकता है।

5\. नमक

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त के बाद नमक खरीदकर घर लाना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे कर्ज बढ़ सकता है और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, बने-बनाए काम बिगड़ने की आशंका भी जताई जाती है।

धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं ये बातें

सूर्यास्त के बाद इन पांच चीजों की खरीदारी से बचने की सलाह वास्तु शास्त्र और धार्मिक लोक मान्यताओं पर आधारित है। इन मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसलिए इन्हें आस्था और परंपरा के नजरिए से ही देखना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *