अन्तर्राष्ट्रीय

मुहम्मद यूनुस को न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर मिला विरोध, लोग बोले ‘आप आतंकवादी हैं, आपने हजारों लोगों को मारा’

मुहम्मद यूनुस को न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर मिला विरोध, जर्मनी का दौरा किया रद्द

​न्यूयॉर्क/ढाका:

​बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख रहे मुहम्मद यूनुस को हाल ही में न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी एयरपोर्ट पर तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने से पहले देश संभालने वाले यूनुस जैसे ही व्हीलचेयर पर एयरपोर्ट से बाहर निकले, वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

​वायरल वीडियो में यूनुस पर लगे गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों का गुस्सा साफ तौर पर देखा जा सकता है। न्यूयॉर्क मेट्रोपॉलिटन अवामी लीग के महासचिव इमदाद चौधरी, यूएस जुबो लीग के महासचिव मिजानुर रहमान चौधरी और अन्य लोगों के समूह ने यूनुस के सामने खड़े होकर तीखा विरोध जताया। वीडियो में एक प्रदर्शनकारी को यह कहते हुए सुना गया, “तुमने बांग्लादेश में हजारों लोगों को मारा। तुम आतंकवादी हो! तुमने 2 लाख लोगों को गिरफ्तार क्यों किया? तुमने मेरे देश में हजारों पुलिसकर्मियों को मारा और लोकतंत्र को खत्म कर दिया।”

​विरोध के कारण जर्मनी का दौरा रद्द

दूसरी ओर, रिपोर्टों के अनुसार मुहम्मद यूनुस को 11 से 13 अक्टूबर तक बर्लिन में होने वाले तीन दिवसीय ‘वर्ल्ड हेल्थ समिट’ में शामिल होना था। हालांकि, यूरोप में मौजूद कई संगठनों द्वारा उनकी भागीदारी पर आपत्ति जताए जाने और भारी विरोध की आशंका के चलते उन्होंने आखिरी समय में अपना यह दौरा रद्द कर दिया।

​आयोजकों ने पहले उनकी मौजूदगी की घोषणा की थी, लेकिन बाद में उन्हें वक्ताओं की सूची से हटा दिया गया। हालांकि, वर्ल्ड हेल्थ समिट की कम्युनिकेशन टीम की ओर से एना स्टॉर्मर ने मीडिया को स्पष्ट किया कि यूनुस ने स्वास्थ्य कारणों से समिट से अपना नाम वापस लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *