उत्तराखंड

देहरादून: ‘लोकतंत्र बचाओ-वोट बचाओ’ अभियान के तहत 8 अक्टूबर को मार्च निकालेगा इंडिया गठबंधन

देहरादून: ‘लोकतंत्र बचाओ-वोट बचाओ’ अभियान के तहत 8 अक्टूबर को मार्च निकालेगा इंडिया गठबंधन

​कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की एक अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

​बैठक के बाद गणेश गोदियाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 4-5 सालों से पुनरीक्षण के नाम पर अनैतिक तरीके से मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और गैर-वाजिब लोगों के नाम जोड़े जा रहे हैं, जो संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इन कामों से पीछे नहीं हटेगी, तब तक इंडिया गठबंधन का यह संघर्ष जारी रहेगा।

​8 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन:

मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ‘लोकतंत्र बचाओ-वोट बचाओ’ अभियान के तहत 8 अक्टूबर को देहरादून में गांधी पार्क से मार्च निकालेगा और जोरदार प्रदर्शन करेगा। गठबंधन के सभी सहयोगियों ने इस साझा संघर्ष में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *