मनोरंजन

गोविंदा की पर्सनल लाइफ पर छिड़ी चर्चा, अफेयर के सवाल पर भड़कीं बेटी टीना

गोविंदा की पर्सनल लाइफ पर छिड़ी चर्चा, अफेयर के सवाल पर भड़कीं बेटी टीना

​दिग्गज एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के आरोपों के बीच अब उनका नाम अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में लालबाग के राजा के दर्शन के दौरान दोनों के साथ नजर आने के बाद से यह चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

​इस पूरे विवाद के बीच जब गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा से एक इवेंट के दौरान उनके पिता के कथित अफेयर को लेकर सवाल किया गया, तो वह काफी नाराज हो गईं। रिपोर्टर द्वारा सवाल पूछे जाने पर टीना ने बीच में ही रोकते हुए साफ कर दिया कि वह इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए बस इतना कहा, “यहां सिर्फ इसी के बारे में बात की जाए… थैंक यू,” और बिना जवाब दिए वहां से आगे बढ़ गईं।

​दूसरी तरफ, कोमल रानी ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि गोविंदा के साथ उनकी सभी अपीयरेंस पूरी तरह से प्रोफेशनल और उनकी आने वाली फिल्म से जुड़ी हुई हैं। फिलहाल, गोविंदा और सुनीता की 40 साल पुरानी शादीशुदा जिंदगी में चल रहे इन विवादों पर परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *