होर्मुज स्ट्रेट में तनाव: 7 टैंकरों पर हमला
होर्मुज स्ट्रेट में तनाव: 7 टैंकरों पर हमला
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) की नौसेना ने पिछले पांच दिनों में होर्मुज स्ट्रेट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कम से कम सात तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें कुवैत और यूएई के जहाज भी शामिल हैं। हाल ही में शुक्रवार को स्ट्रेट से गुजर रहे दो और तेल टैंकरों में विस्फोट की घटनाएं सामने आई हैं।
यह तनाव ऐसे वक्त में बढ़ा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह दावा कर रहे हैं कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खुला है और अमेरिका के नियंत्रण में है।
इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा है कि ईरान के साथ चल रहा यह संघर्ष बहुत जल्द खत्म होने वाला है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की आर्थिक और सैन्य स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी है, और युद्ध खत्म होते ही वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।

