TRAI का कड़ा निर्देश: Jio, Airtel और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों को अब दिखाने होंगे सस्ते और जरूरी रिचार्ज प्लान, ऐप और वेबसाइट पर बनेगा अलग सेक्शन
TRAI का कड़ा निर्देश: Jio, Airtel और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों को अब दिखाने होंगे सस्ते और जरूरी रिचार्ज प्लान, ऐप और वेबसाइट पर बनेगा अलग सेक्शन
टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) जैसी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स को छुपा कर नहीं रख सकेंगी। भारतीय टेलीकॉम नियामक TRAI (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) ने सभी कंपनियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे ग्राहकों को सस्ते और जरूरी रिचार्ज प्लान सबसे पहले और आसानी से दिखाएं।
TRAI के नए नियमों की मुख्य बातें
अलग से बनेगा ‘TRAI-Mandated Packs’ टैब: TRAI के नए निर्देशों के मुताबिक, कंपनियों को अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन के होमपेज पर ‘TRAI-Mandated Packs’ (TRAI के अनिवार्य पैक) के नाम से एक अलग और प्रमुख सेक्शन (Tab) दिखाना होगा। यह टैब सबसे पहले नजर आना चाहिए, ताकि यूजर्स को सस्ते प्लान ढूंढने के लिए मशक्कत न करनी पड़े।
रिटेल स्टोर्स पर भी दिखानी होगी लिस्ट: यह नियम सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनियों को अपने ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी इन अनिवार्य और किफायती रिचार्ज पैक्स की साफ-सुथरी लिस्टिंग प्रदर्शित करनी होगी।
पारदर्शिता की कमी की मिल रही थीं शिकायतें: TRAI को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कंपनियां अपने पोर्टफोलियो में सस्ते रिचार्ज प्लांस को पारदर्शिता के साथ नहीं दिखाती हैं। यूजर्स को सस्ते वाउचर्स ढूंढने के लिए कई पेज स्क्रॉल करने पड़ते थे या खास तौर पर सर्च करना पड़ता था। जांच में भी यह बात सामने आई थी कि कंपनियां कई बार किफायती पैक्स को आसानी से नजर आने वाली जगहों पर लिस्ट नहीं करती हैं।
TRAI के इन कड़े नियमों के लागू होने से अब ग्राहकों के लिए अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से किफायती रिचार्ज प्लान चुनना काफी आसान हो जाएगा और कंपनियों को अपनी टैरिफ लिस्टिंग में पूरी पारदर्शिता रखनी होगी।
