गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में नमन, राजघाट पहुंचे PM मोदी
गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में नमन, राजघाट पहुंचे PM मोदी
देशभर में आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जा रही है। दिल्ली के राजघाट पर सुबह से ही श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि देने के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी बापू को याद किया। उन्होंने लिखा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी विजय घाट पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। विजय घाट पर भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने शास्त्री जी को नमन किया।
राजघाट और विजय घाट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत कई नेता भी पहुंचे। देश के अलग-अलग हिस्सों में भी नेताओं और आम लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
