फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू सख्त, बोले- जिम्मेदार लोगों को चुकानी होगी भारी कीमत
फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू सख्त, बोले- जिम्मेदार लोगों को चुकानी होगी भारी कीमत
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई विमान के कॉकपिट में हुई घटना को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। नेतन्याहू के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि हमलावर इस्लामी कट्टरपंथ से प्रभावित था और उसका इरादा यात्रियों समेत विमान को क्रैश करने का था।
नेतन्याहू ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो जारी कर कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, घटना से जुड़ी तस्वीर स्पष्ट होती जा रही है। उन्होंने यानीव और उनके साथियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी से 11 सितंबर जैसी बड़ी त्रासदी टल गई। उन्होंने यह भी बताया कि जांच एजेंसियां इस पहलू की पड़ताल कर रही हैं कि हमलावर को किसी ने भेजा था या नहीं।
